देश में एकमात्र दल भाजपा है जो सत्ता को जनसेवा का माध्यम मानती है: डॉ. नरोत्तम मिश्रा

देश में एकमात्र दल भाजपा है जो सत्ता को जनसेवा का माध्यम मानती है: डॉ. नरोत्तम मिश्रा

सीहोर विधानसभा हुई भाजपामय, रैली में उमड़ा जनसैलाब

सीहोर । भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद के लिए काम करती है। जब भी नारे लगाते हैं तो भारत माता की जय कहते हैं। देश में एकमात्र दल भाजपा है जो सत्ता को जनसेवा का माध्यम मानती है। दूसरी तरफ अन्य पार्टियों के नेता सोनिया की जय, ममता की जय के नारे लगाते हैं। यह बात प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को सीहोर में प्रत्याशी श्री सुदेश राय के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। डॉ. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को राम जन्म भूमि और राम से परहेज है।

भाजपा की लहर आंधी में बदलेगी
श्री मिश्रा ने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर है और बयार बह रही है। मतदान की तारीख 17 नवंबर को ये आंधी में बदल जाएगी। कांग्रेसी भारत के टुकड़े होने की कामना करते हैं और भाजपा भारत माता की वैभवशाली स्वरूप की कामना करती है। कांग्रेसी भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण का विरोध करते हैं, उनके पोस्टर का विरोध करते हैं। वो हमेशा से तुष्टीकरण के हिमायती है पर भाजपा देश को और अपनी संस्कृति को महत्व देती है। ये अंतर है दोनों पार्टियों में है।

कांग्रेस हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करती है
श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस जेएनयू में आतंकियों के समर्थन में नारे लगाते हैं कि तुम कितने अफज़़ल मारोगे हर घर से अफज़़ल निकलेगा। हम छाती ठोंककर कहते हैं हम घर में घुसकर मारेंगे जिस घर से अफज़़ल जैसा अगर कोई निकलेगा। भाजपा प्रत्याशी श्री सुदेश राय ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। विधानसभा इलाके में भी तेज गति से विकास किया गया है। केन्द्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचा है।

भाजपा को विजय बनाने का संकल्प दिलाया
जनसभा से पहले रैली शहर के लीसा टॉकीज चौराहे से निकाली। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लीसा टॉकीज चौराहे से मैदान पर पहुंची और जहां भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय और भाजपा के युवा नेता सन्नी महाजन सहित अन्य ने यहां पर मौजूद क्षेत्रवासियों से भाजपा को विजय बनाने का संकल्प दिलाया।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट