केबीसी हॉट सीट पर दिखेंगे सागर(खुरई) के भूपेंद्र सिंह

केबीसी हॉट सीट पर दिखेंगे सागर(खुरई) के भूपेंद्र सिंह
Rahul silakari
सागर, हिंदी फिल्म जगत के महानायक कहे  जाने  वाले बिगबी यानी  अमिताभ  बच्चन  के प्रसिद्ध टीवी शो  कौन  बनेगा  करोड़पति में पहली  बार  जिले के खुरई  क्षेत्र के ग्राम खेजरा  इज्जत निवासी  भूपेंद्र हॉट सीट  पर  पहुंचे, भूपेंद्र का  यह  कार्यक्रम 10 नवम्बर को प्रसारित  किया  जाएगा 
कौन  बनेगा करोड़पति शो  में बिगबी अमिताभ  के सवालों  का  जबाब  देते नजर  आएंगे खुरई  क्षेत्र के मूल निवासी  और  वर्तमान में गुजरात  के दाहोद में कृषि  विभाग में कार्यरत  भूपेंद्र चौधरी , मूलतः ग्राम खेजरा  इज्जत निवासी  भूपेंद्र बताते  हैँ  कि 20 वर्षों  से वह केबिसी  में बिगबी के सामने  पहुँचने  का  सपना  देख  रहे  थे  जो अब पूरा  हुआ, भूपेंद्र ने कार्यक्रम के लिए काफी  तैयारी  कि थी,  अंतिम 10 प्रतिभागयों  के रूप मे चयन  के बाद  हॉट सीट  पर  पहुँचने  के लिए  भूपेंद्र को तीन  दिन इन्तजार करना  पड़ा, 7से 10 नवम्बर तक वह  इन्तजार करते  रहे,भूपेंद्र बताते  हैँ  कि जब  लगभग  नाउम्मीद  हो चुका  था  तब  अंतिम दौर  में किस्मत नी साथ  दिया,
भूपेंद्र बताते  हैँ  की शो  में मांगी  जानकारी  में उन्होंने अपना  परिचय  खुरई  निवासी  के रूप में दिया था, वह  बताते  हैँ  की जब  अमिताभ  जी ने उनसे क्षेत्र के बारे  में पूछा  तो मैंने बीना  के ऐतिहासिक एर्ण, खुरई के डोहेला  किला आदि  के बारे  में बताया,
उन्होंने बताया कि वह  दाहोद में कृषि विभाग  में कार्यरत  हैँ  जहां छोटे  और  आदिवासी  किसानों  को कम  क्षेत्रफल में अच्छी  उपज कैसे  ली जा सकती  है  इसके बारे  में प्रशिखन देते हैँ, शो  में बिगबी के पूछने  पर  भूपेंद्र ने खुरई  क्षेत्र के अपने मित्रों मनोज  चौबे, कृष्णकान्त तिवारी  आदि  के नामों का भी उल्लेख किया 
बाहरहाल कौन  बनेगा करोड़पति में यह पहली बार होगा कि जब हॉट सीट पर सागर जिले का बंदा  बिगबी के सवालों  के जबाब देते नजर आएगा