CM भजनलाल ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा लिखित पुस्तक "संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष— नवाचारों के 2 वर्ष" का किया विमोचन 

CM भजनलाल ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा लिखित पुस्तक "संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष— नवाचारों के 2 वर्ष" का किया विमोचन 

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा लिखित पुस्तक "संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष नवाचारों के 2 वर्ष" का विमोचन किया। इस दौरान देवनानी द्वारा पूर्व में लिखित पुस्तक "सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि" पर चर्चा और द्वितीय संस्करण का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित मंत्रीगण एवं विधायकगण मौजूद रहे।