मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में हुई दुखान्तिका पर किया शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में हुई दुखान्तिका पर किया शोक व्यक्त

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिकी क्षेत्र स्थित फैैक्ट्री में आग से हुई दुखान्तिका पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्हें पूरी मदद देने और घायलों के हरसंभव उपचार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मृतकों के आश्रितों को 3-3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। उन्होंने निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता तत्काल सुनिश्चित की जाए।