प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
जयपुर। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् प्रतिभा वर्मा की अध्यक्षता में जिला परिषद् सभागार में किया गया।
बैठक में पीडब्ल्यूएल सर्वे के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास हेतु चयनित नवीन लाभार्थियों (प्रति पंचायत समिति 7 लाभार्थी) एवं वर्ष 2025-26 में स्वीकृत आवासों में से आवास पूर्ण करने वाले एक-एक लाभार्थी को आवास योजना से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में 10 पंचायत समितियों से लगभग 100 लाभार्थियों ने भाग लिया।
बैठक में आवास पूर्ण करने वाले लाभार्थियों को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रजमोहन गुप्ता द्वारा प्रतीकात्मक चाबी, श्रीफल एवं एक-एक मिठाई का डिब्बा देकर सम्मानित किया गया।
bhavtarini.com@gmail.com

