मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त से मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त से मुलाकात

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री कार्यालय में शुक्रवार को गुजरात-राजस्थान के ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग ने मुलाकात की। इस दौरान शर्मा ने हिकलिंग से आगामी 9 से 11 दिसंबर तक राजस्थान में आयोजित होने वाले ‘राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट’ में ब्रिटिश निवेशकों की सहभागिता पर चर्चा की। साथ ही, मुख्यमंत्री ने राजस्थान में निवेश के अवसरों, आर्थिक विकास की संभावनाओं तथा प्रदेश की निवेश अनुकूल नीतियों के बारे में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त के साथ जानकारी साझा की। हिकलिंग ने मुख्यमंत्री को सौर ऊर्जा क्षमता में राजस्थान को देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई भी दी। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ब्रिटिश उप उच्चायुक्त को ‘राइजिंग राजस्थान किट’ भेंट की। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय शिखर अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट