मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेक
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को उज्जैन के शिप्रा तट पर अंगारेश्वर महादेव का अभिषेक-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को संध्या के समय अंगारेश्वर महादेव मन्दिर में भगवान अंगारेश्वर का पंचामृत - गुलाल पूजन किया। मंदिर में अभिषेक-पूजन पुजारी मनीष उपाध्याय और रोहित उपाध्याय ने कराई। विधायक अनिल जैन कालूहेडा, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
bhavtarini.com@gmail.com 
