मुख्यमंत्री शिवराज ने डॉ. हेडगेवार की जयंती पर नमन किया

मुख्यमंत्री शिवराज ने डॉ. हेडगेवार की जयंती पर नमन किया

भोपाल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव-बलीराम हेडगेवार की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की ।

डॉ. हेडगेवार का जन्म 01 अप्रैल, 1889 को नागपुर में हुआ। वे बचपन से ही क्रांतिकारी प्रवृत्ति के थे, उन्हें अंग्रेज शासकों से घृणा थी। डॉ. हेडगेवार ने वर्ष 1925 में विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। उनका मत था कि जात-पात और अस्पृश्यता के भेद के कारण हम असंगठित एवं दुर्बल हुए, परिणामस्वरूप मुट्ठी भर लुटेरों के हाथों हमें हार का सामना करना पड़ा और गुलामी का अभिशाप सहना पड़ा। राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने के साथ समाज को संगठित, अनुशासित एवं शक्तिशाली बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। उनका निधन 21 जून 1940 को नागपुर में हुआ।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट