मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. हरिसिंह गौर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. हरिसिंह गौर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षाविद, समाज सेवी और सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. हरिसिंह गौर की 25  दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ.गौर बीसवीं शताब्दी के सर्वश्रेष्ठ शिक्षाविदों में से एक थे। उन्होंने शिक्षा, कानून, और साहित्य के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान दिया। वे भारतीय संविधान सभा के सदस्य भी रहे। उन्होंने युवाओं में उच्च शिक्षा के प्रसार हेतु सागर विश्वविद्यालय की स्थापना की। देवदासी प्रथा को बंद कराने और महिलाओं को वकालत करने का अधिकार दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. गौर का व्यक्तित्व प्रेरणादायक और सम्पूर्ण जीवन अनुकरणीय है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार