मुख्यमंत्री ने जामुन, खिरनी और केसिया के पौधे रोपे

मुख्यमंत्री ने जामुन, खिरनी और केसिया के पौधे रोपे

भोपाल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में जामुन, खिरनी और केसिया के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री अव्यान राज पटेल और उनके परिजनों ने पौधे लगाए। श्री पटेल को कान की बीमारी के कारण सुनाई नहीं देता था। मुख्यमंत्री की पहल पर स्वेच्छानुदान मद से सहायता उपलब्ध कराकर दिव्य ई.एन.टी. अस्पताल भोपाल में उनका उपचार कराया गया। सफल उपचार के बाद श्री अव्यान और उनके परिजनों ने पौधे लगाकर मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री गोपाल तोमर ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। पूर्व विधायक श्री सुरेंद्र नाथ सिंह भी पौध- रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ आगर मालवा के जन-प्रतिनिधि और समाजसेवी भी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी से व्यापक स्तर पर पौध-रोपण गतिविधियाँ संचालित करने का आहवान किया।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट