कांग्रेसी डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार 40 विधायकों के साथ पार्टी छोड़ने को तैयार: मुनिरत्ना 

कांग्रेसी डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार 40 विधायकों के साथ पार्टी छोड़ने को तैयार: मुनिरत्ना 

नई दिल्ली, कर्नाटक के भाजपा विधायक मुनिरत्ना ने शनिवार को दावा किया कि डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार 40 कांग्रेस विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

भाजपा विधायक मुनिरत्ना ने शनिवार को दावा किया 

कर्नाटक के भाजपा विधायक मुनिरत्ना ने शनिवार को दावा किया कि डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार 40 कांग्रेस विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि शिवकुमार भाजपा में शामिल होने के लिए बेताब हैं और अगर पार्टी उनके लिए दरवाजा खोलती है तो वह दौड़ कर पार्टी में शामिल हो जाएंगे और ये बात भाजपा को अच्छी तरह पता है, लेकिन पार्टी फिर भी शिवकुमार के लिए दरवाजे नहीं खोलेगी।

हम उनके लिए अपने दरवाजे नहीं खोलेंगे

विधायक मुनिरत्ना ने कहा, "शिवकुमार एक तरफ दावा कर रहे हैं कि वो भाजपा नेताओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल करा रहे हैं। लेकिन, आश्चर्य इस बात का है वो खुद ही अपने समर्थकों के साथ हमारी पार्टी (भाजपा) में शामिल होना चाहते हैं।" मुनिरत्ना ने कहा कि सरकार में डिप्टी सीएम के चार और पद बनाने की मांग की जा रही है। ऐसे में शिवकुमार सोचते हैं कि उनके लिए कांग्रेस में रहने से अच्छा भाजपा में शामिल हो जाना ही है। विधायक मुनिरत्ना ने कहा, ''हम उनके लिए अपने दरवाजे नहीं खोलेंगे, उन्हें कांग्रेस में ही रहने दें।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट