भोपाल के बड़े तालाब में फंसी खतरनाक टाइप की अमेरिकी मछली एलीगेटर गार

भोपाल के बड़े तालाब में फंसी खतरनाक टाइप की अमेरिकी मछली एलीगेटर गार

भोपाल, भोपाल के बड़े तालाब में एक ऐसी मछली मिली है, जो कि भोपाल तो क्या पूरे देश में कहीं नहीं पाई जाती है। इस मछली का नाम एलीगेटर गार है और यह मछली अमेरिका में पाई जाती है। दरअसल, भोपाल के खानूगांव निवासी अनस खान खानूगांव से लगे तालाब के किनारे पर मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान उनके कांटे में एक मछली फंसी, यह मछली अन्य मछलियों से एकदम अलग थी। करीब ढाई किलो वजनी और डेढ़ फीट लंबी इस मछली का मुंह मगरमच्छ के जबड़े जैसा है। बड़े तालाब में पहली बार इस तरह की मछली मिली है। देखने में हूबहू मगरमच्छ जैसी दिखने वाली ये मछली एलिगेटर गार है। इसे क्रोकोडाइल फिश भी कहते हैं।

मछली पकड़ने वाले अनस ने बताया…
वह डिस्कवरी चैनल देखने के शौकीन हैं और उन्होंने इस तरह की मछलियां डिस्कवरी चैनल में देखी हैं। लेकिन जब बड़े तालाब में ये मिली तो वह देखकर हैरान रह गए। मालूमात करने पर उन्हें पता चला कि एक समुद्री मछली है। सामान्यत: यह मछली अमेरिका में पाई जाती है। जिसे एलीगेटर गार कहा जाता है।
भोपाल में जो मछली मिली है उसकी लंबाई तकरीबन डेढ़ फीट के आसपास है, जबकि इस प्रजाति की मछली की लंबाई 10 से 12 फीट के बीच होती है और इसकी उम्र तकरीबन 20 साल हाे जाती है। बताते हैं ये खतरनाक टाइप की होती है और मनुष्य पर भी हमला कर सकती है।

भोपाल कैसे पहुंची, ये जांच का विषय
फिशिंग एक्सपर्ट शारिक अहमद का कहना है कि भोपाल में यह मछली बड़े तालाब में कैसे आई, कहां से आई इस बारे में फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन अंदाजा यह लगाया जा सकता है कि भोपाल में कोलकाता और आंध्र प्रदेश से मछली का बीज आता है। संभवत उसी बीच के साथ इस एलीगेटर गार का बीज भोपाल आया है। इस मछली की प्रकृति होती है कि यह किसी भी वातावरण में सरवाइव कर जाती है। यही वजह है कि अमेरिका में पाई जाने वाली ये मछली भोपाल के बड़े तालाब में भी सरवाइव कर गई।

दो साल पहले स्मगलिंग कर इंदौर लाई गई थी
बात 2 साल पहले दिसंबर 2021 की है। इंदौर में एलिगेटर गार फिश को चोरी छिपे एक्वेटिक पोर्ट में रखकर मुंबई से लाया गया था। इंदौर एयरपोर्ट पर डीआरआई की इंफोर्समेंट टीम ने जब संबंधित व्यक्ति से मछली पालन के दस्तावेज मांगे, तो वह उपलब्ध नहीं करा सका। स्मगलिंग की आशंका के चलते मछली को जब्त कर लिया गया था। बाद में इंदौर नगर निगम नेइसे एक्टिवेटेड एक्वेरियम में रख दिया।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट