दो दिन मनेगी धनतेरस, 22 अक्टूबर को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, 23 को सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि का संयोग

दो दिन मनेगी धनतेरस, 22 अक्टूबर को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, 23 को सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि का संयोग

भोपाल। इस बार पांच दिनी दीप पर्व के दौरान धनतेरस का पर्व दो दिन 22 और 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दोनों दिन ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग शुभ और स्थायी फलदायी होगा। ज्योतिषविद् पं. आनंदशंकर व्यास के अनुसार, 22 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे से उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। इस नक्षत्र के रहते सोना-चांदी समेत संपत्ति आदि की खरीदारी शुभ रहेगी। अहम बात ये भी है कि यह नक्षत्र स्थिर लक्ष्मी का कारक माना जाता है।

ज्योतिषविद् पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, खरीदारी के लिए धनतेरस के दोनों दिन श्रेष्ठ हैं। 22 अक्टूबर को त्रिपुष्कर योग भी है। यह योग दोपहर 12.59 से शाम 4.02 बजे तक रहेगा। इस योग में किए गए कार्य का तीन गुना फल मिलता है। यानी खरीदारी समेत अन्य कार्य तीन गुना फायदे वाले होंगे। ज्योतिषविद् आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा वैदिक बताते हैं कि धनतेरस के दोनों दिन शनिवार और रविवार को प्रदोष के साथ तेरस भी है। 23 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का संयोग भी रहेगा। पं. विनोद शास्त्री के मुताबिक, खास ग्रह, योग, नक्षत्र के चलते दोनों दिन सभी कार्य शुभ फलदायी होंगे।

दोनों दिन धन तेरस रहेगी
पंचाग भेद से कही 22 तो कही 23 अक्टूबर, दोनों दिन धन तेरस रहेगी। धनतेरस 23 अक्टूबर को उदया तिथि में मनाई जाएगी। इस दिन आरोग्य के देवता भगवान धनवंतरी का विशेष पूजन होता है। 22 अक्टूबर को शाम 6.02 से त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी जो 23 को शाम 6.03 तक रहेगी। इस बार धन तेरस पर अद्भूत संयोग बन रहा है, जिसमे कई शुभ योगों के मिलने से धन तेरस का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है। यदि आपने पुष्य नक्षत्र में खरीदारी नहीं की तो धनतेरस पर कर सकते है। मां शीतला संस्कृत पाठशाला के आचार्य अंकित मार्कण्डेय ने बताया कि इस बार धन तेरस पर उत्तराफाल्गुनी हस्त नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, मित्र, मानस योग का महा संयोग बन रहा है, जिसमें भूमि, भवन, वाहन, आभूषण, इलेक्ट्रानिक आइटम खरीदी करने से उसका पूर्ण लाभ मिलेगा। खरीदारी की सबसे पहली शुरुआत भगवान से करें। धन तेरस पर सबसे पहले भगवान के लिए वस्त्र, दीपावली पूजन सामग्री आदि खरीदे। भगवान के मंदिर के सजावट की चीजे खरीदे, फिर घर के लिए खरीदारी करे तो और भी ज्यादा शुभ होगा।

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट