बदले गए 4 जिलों की  जिला पंचायत सीईओ और अपर कलेक्टर 

बदले गए 4 जिलों की  जिला पंचायत सीईओ और अपर कलेक्टर 

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने एक साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों के तबादले किए है, इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इसमें अनूपपुर और नर्मदा पुरम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बदल दिए गए हैं एवं श्योपुर में सीईओ जिला पंचायत की नियुक्ति की गई है।

इसे भी देखें

डेंजर जोन में भाजपा के कई विधायक, टिकट पर चल सकती है कैंची

श्योपुर जिला पंचायत सीईओ बने मनोज कुमार सरियाम 
इनमें नर्मदापुरम के सीईओ जिला पंचायत मनोज कुमार सरियाम को श्योपुर जिला पंचायत का सीईओ तो टीकमगढ़ के अपर कलेक्टर अभय सिंह ओहरिया को अनूपपुर जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। अनूपपुर के सीईओ जिला पंचायत सीईओ को नर्मदापुरम जिला पंचायत सीईओ तो श्योपुर के अपर कलेक्टर त्रिभुवन नारायण सिंह को निवाड़ी जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।

इसे भी देखें

एक दर्जन से ज्यादा जिलाध्यक्षों को बदल सकती है भाजपा

जीएस धुर्वे बने अशोकनगर के अपर कलेक्टर
इसके अलावा संयुक्त आयुक्त प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय भोपाल से जीएस धुर्वे को अशोकनगर का अपर कलेक्टर तो अशोकनगर के अपर कलेक्टर अनुज कुमार रोहतगी को श्योपुर जिले का अपर कलेक्टर बनाया गया है। प्रताप सिंह चौहान को छतरपुर से अपर कलेक्टर टीकमगढ़ तो जबलपुर के संयुक्त कलेक्टर नम: शिवाय अरजरिया को छतरपुर का अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसे भी देखें

स्वच्छता कर लगाने वाली प्रदेश की पहली पंचायत बनी सतना की एटमा पंचायत

इनके हुए तबादले
मनोज कुमार सरियाम, CEO, जिला पंचायत श्योपुर
अभय सिंह ओहरिया, CEO, जिला पंचायत अनूपपुर
सोजान सिंह रावत, CEO, जिला पंचायत नर्मदापुरम
त्रिभुवन नारायण सिंह, CEO, जिला पंचायत निवाडी
जीएस धुर्वे, अपर कलेक्टर, जिला अशोकनगर
अनुज कुमार रोहतगी, अपर कलेक्टर, श्योपुर
प्रताप सिंह चौहान, अपर कलेक्टर, टीकमगढ़
नम: शिवाय अरजरिया, अपर कलेक्टर, छतरपुर

इसे भी देखें

खाते में नहीं आई किसान सम्मान निधि तो करें ये काम

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट