राष्ट्रीय अनुसूचित जाति - जनजाति विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ अशोक मर्सकोले
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति - जनजाति विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ अशोक मर्सकोले
मंडला - निवास विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद, नई दिल्ली, इंडिया का प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश के पद पर मनोनयन किया गया है। 6 अप्रेल 2022 को डॉ. अशोक मर्सकोले को नियुक्ति पत्र भेजा गया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति - जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली इंडिया के द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति - जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली इंडिया के द्वारा सामाजिक कार्यों में आपके द्वारा किए गए कार्यों एवं विशेष योगदान को देखते हुए राष्ट्रीय संयोजक पीएल पुनिया की सहमति से व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बंसी लाल गहलोत की अनुशंसा पर डॉ अशोक मर्सकोले विधायक को प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश के पद पर मनोनीत किया जाता है। आशा है कि आप संगठन के उद्देश्यों के प्रति कर्तव्य निष्ठा के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। डॉ. अशोक मर्सकोले की नियुक्ति उनके प्रसंशकों व इष्ट मित्रों में ख़ुशी की लहर है।