मृतक अभिषेक ज्योतिषी के घर सांत्वना देने पहुंचे दिग्विजय सिंह
मृतक अभिषेक ज्योतिषी के घर सांत्वना देने पहुंचे दिग्विजय सिंह
कानून व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल
Syed Javed Ali
मण्डला - मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मंडला में कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत पद यात्रा की शुरुआत की। दिग्विजय सिंह ने इस दौरान भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गोबर और गोमूत्र से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। दिग्विजय ने कहां कि यदि रानी कमलापति का इतना ही सम्मान है तो पहले उनका जीर्णशीर्ण हो चुके किले की मरम्मत करवा लेते। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गोबर और गोमूत्र से अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने चुटकी ली। इसके अलावा वे मृतक अभिषेक ज्योतिषी के घर सांत्वना देने पहुंचे। अभिषेक ज्योतिषी की कुछ दिन पूर्व निर्मम हत्या कर दी गई थी। कानून व्यवस्था पर तीखी नाराज़गी जताते हुए उन्होंने प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सवाल खड़े किए।
मध्य प्रदेश के पूर्व दिग्विजय सिंह मंडला में बाल दिवस पर कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान में शामिल होने मंडला पहुंचे। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर पदयात्रा की शुरुआत की। इससे पहले दिग्विजय सिंह मृतक अभिषेक ज्योतिषी के घर सांत्वना देने पहुंचे। अभिषेक ज्योतिषी की शरद पूर्णिमा की रात निर्मम हत्या कर दी गई थी। दिग्विजय सिंह अभिषेक ज्योतिषी के भाई आनंद ज्योतिषी से भी मिले, जिस पर भी भाई की हत्या वाली रात जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और हर तरह के सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान ज्योतिषी परिवार ने अपने साथ हुई हुई पूरी घटना की जानकारी पूर्व मुख्य मंत्री को दी। दिग्विजय ने कानून व्यवस्था पर जमकर नाराज़गी जताई और प्रदेश के मुख्य मंत्री पर सवाल खड़े खड़े करते हुए शिवराज सिंह चौहान पर मामू गैंग चलाने का आरोप भी लगाया।
नाम बदलने से इतिहास नहीं बदल जाता -
भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर रानी कमलापति किए जाने पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि नाम बदलने से इतिहास नहीं बदल जाता। यदि रानी कमलापति का इतना ही सम्मान है तो सिहोर जिले में उनका जो पुराना किला जीर्णशीर्ण हो चुका है उसकी मरम्मत करवा देते। नामकरण के पहले उसकी मरम्मत करवा देते। केवल नाटक - नौटंकी - धोका इसके अलावा कुछ नहीं है।
ये मोदी - मामू वैज्ञानिक खोज है -
मंडला पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर चुटकी ली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम में कहा था कि गोबर और गोमूत्र से अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कहते है कि गंदे नाले से उन्होंने पाइप से गैस निकाली और उनकी चाय बनी। ये मोदी - मामू वैज्ञानिक खोज है।