स्वर्णिम निशाने के साथ विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, भारतीय तीरंदाजी की बेटियों ने रचा इतिहास

स्वर्णिम निशाने के साथ विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, भारतीय तीरंदाजी की बेटियों ने रचा इतिहास

ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और तनीपर्थी चिकिता की तिकड़ी ने सटीक निशाने और शानदार कौशल से बढ़ाया देश का गौरव

रायपुर, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में शानदार स्वर्ण पदक जीतने पर ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और तनीपर्थी चिकिता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय तीरंदाजी की इस प्रतिभाशाली तिकड़ी ने अद्भुत एकाग्रता, सटीक निशानेबाजी और असाधारण कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए हासिल की गई यह स्वर्णिम उपलब्धि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर ऐसा शानदार प्रदर्शन खिलाडि़यों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। भारतीय बेटियों ने अपने प्रदर्शन से न केवल तिरंगे का मान बढ़ाया है, बल्कि देश की नई पीढ़ी के खिलाडि़यों के सामने उत्कृष्टता की नई मिसाल भी पेश की है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और तनीपर्थी चिकिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह स्वर्णिम सफलताएं हासिल कर देश का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं।