वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 19 मई को रायगढ़ में करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 19 मई को रायगढ़ में करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

रायपुर, वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी मंगलवार, 19 मई को रायगढ़ शहर में आयोजित दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वित्त मंत्री चौधरी शाम 6:30 बजे वार्ड क्रमांक 28 में नव निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात वे शाम 7:30 बजे वार्ड क्रमांक 21 में बाल उद्यान जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करेंगे।

इन विकास कार्यों से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा बच्चों के लिए आधुनिक एवं आकर्षक मनोरंजन स्थल विकसित किया जाएगा। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि रायगढ़ शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।