लगातार 8वीं बार जीएसटी 1.5 लाख करोड़ से ऊपर, पिछले साल से 13 प्रतिशत ज्यादा

लगातार 8वीं बार जीएसटी 1.5 लाख करोड़ से ऊपर, पिछले साल से 13 प्रतिशत ज्यादा

नई दिल्ली, सरकार ने अक्टूबर 2023 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी जीएसटी से 1.72 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। ये एक साल पहले यानी अक्टूबर 2022 के मुकाबले 13 प्रतिशत ज्यादा है। तब जीएसटी से 1.51 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए थे। वहीं एक महीने पहले सितंबर में सरकार ने जीएसटी से 1.63 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे।
लगातार 8वीं बार ऐसा हुआ है कि रेवेन्यू कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ से ऊपर रहा है। हालांकि अब तक सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन अप्रैल 2023 में हुआ था, जब ये आंकड़ा 1.87 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया था। इसके अलावा लगातार 20 महीने से देश का जीएसटी कलेक्शन 1.4 लाख करोड़ रुपए से ऊपर बना हुआ है।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि अक्टूबर 2023 में जीएसटी कलेक्शन 1,72,003 करोड़ रुपए रहा है। इसमें सीजीएसटी 30,062 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 38,171 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 91,315 करोड़ रुपए (माल के आयात पर कलेक्ट किए 42,127 करोड़ रुपए सहित) और सेस 12,456 करोड़ रुपए रहा है। सेस में माल के आयात से मिले 1294 करोड़ रुपए शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट