राज्यपाल ने कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्ति हेतु चयन समिति का गठन किया

राज्यपाल ने कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्ति हेतु चयन समिति का गठन किया

रायपुर, राज्यपाल सह कुलाधिपति श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय अधिनियम, 2011 (क्रमांक 21 सन् 2011) के धारा-9 के उप धारा (2) में निहित प्रावधान अंतर्गत दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, अंजोरा, दुर्ग में कुलपति नियुक्ति हेतु पेेनल अनुशंसित करने हेतु समिति का गठन किया है।
    राजभवन सचिवालय से जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ. बीजायान्द सिंह समिति केे अध्यक्ष होंगे एवं डॉ. अय्याज एफ. तंबोली विशेष सचिव, छ.ग. शासन,कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग और डॉ.सी.एस. प्रसाद पूर्व अस्सिटेंट डायरेक्टर जनरल (ICAR) उक्त समिति में सदस्य रहेंगे। यह समिति अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से छः सप्ताह के अंदर न्यूनतम तीन व्यक्तियों का पेनल कुलाधिपति को प्रस्तुत करेगी।
 इस संबंध में आज राजभवन सचिवालय से अधिसूचना जारी की गई है।  

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट