एच.सी.एम. (रीपा) जयपुर एवं आरटीसी उदयपुर में होंगे विकास कार्य, CM गहलोत ने दी स्वीकृति

एच.सी.एम. (रीपा) जयपुर एवं आरटीसी उदयपुर में होंगे विकास कार्य, CM गहलोत ने दी स्वीकृति

जयपुर। हरिशचंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान जयपुर एवं क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (आर.टी.सी) उदयपुर में विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 1.08 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

इस स्वीकृति से एचसीएम (रीपा) जयपुर के 188 कमरों वाले विश्रांति छात्रावास में 15 लीटर क्षमता के 170 गीजर लगवाए जाएंगे। विश्रांति भवन के डाईनिंग हॉल के नवीनीकरण एवं छत की मरम्मत संबंधी कार्य करवाए जाएंगे। इन पर 68.47 लाख रूपए की लागत आएगी। साथ ही, आर.टी.सी. उदयपुर में लगभग 39.81 लाख रूपए की लागत से डाईनिंग हॉल का नवीनीकरण किया जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा एच.सी.एम रीपा, जयपुर स्थित विश्रांति भवन तथा क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्रों के बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य करवाए जाने की घोषणा की गई थी। 

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट