कनाडा में फिर हिंदू मंदिरों को बनाया निशाना  

कनाडा में फिर हिंदू मंदिरों को बनाया निशाना  

नई दिल्ली, कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया है। यहां ओंटारियों प्रांत के विंडसर शहर में नकाबपोश हमलावरों ने हिंदू मंदिर पर हमला किया। हमलावरों ने मंदिर में तोडफ़ोड़ की और दीवारों पर नफरत भरे नारे लिखे। स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस दो संदिग्धाों की तलाश में जुटी है।  विंडसर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नकाबपोश बदमाशों ने श्री स्वामीनारायण मंदिर के बाहर दीवार पर हिंदू-विरोधी और भारत-विरोधी नारे काले रंग के पेंट से लिखे हैं। पुलिस ने आगे कहा कि हिंदू मंदिर में हुई तोडफ़ोड़ की जांच घृणा से प्रेरित घटना के रूप में की जा रही है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट