भारतीय युवाओं ने किए एआई के क्षेत्र में ढेरों नवाचार

भारतीय युवाओं ने किए एआई के क्षेत्र में ढेरों नवाचार

एल्गोरिथम विद सोल- क्रिएटिविटी इन द ऐज ऑफ एआई' सत्र— एआई के माध्यम से नवाचार को मिल रहा बढ़ावा

जयपुर। जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 के दूसरे दिन सोमवार को मुख्य हॉल में पैनल डिस्कशन के दौरान श्री अजय डाटा, मैनेजिंग डायरेक्टर, डाटा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने एआई के समुचित उपयोग पर जेनस्पार्क के को-फाउंडर श्री लेंजॉय लिन व श्री राज जसवा, सीईओ, डाइनो से विस्तृत चर्चा की।
श्री जसवा ने कहा कि एआई के माध्यम से तकनीकी में बड़ा बदलाव आया है, सेवाएं अब तेजी से सुलभ हो रही हैं, एआई के क्षेत्र में भारतीय युवाओं ने ढेरों नवाचार किए हैं। उन्होंने कहा कि एआई ने आज तकनीक को बेहद सरल कर दिया है। लेखन, फोटो एडिटिंग, ईमेल्स राइटिंग आदि को बहुत ही आसान बना दिया है। साथ ही, एआई ने लैंग्वेज लर्निंग का काम अब बहुत आसान कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं में भी एआई का इस्तेमाल हो रहा है। एआई चैटबॉट्स के माध्यम से अब पात्र व्यक्ति अपने विषयों का समाधान आसानी से कर पा रहे हैं।
श्री लिन ने कहा कि आज एआई के अनेक प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्य को अधिक सरल और प्रभावी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि इन आधुनिक तकनीकों का समुचित और सही दिशा में उपयोग किया जाए तो परिणामों को और अधिक बेहतर बनाया जा सकता है। एआई के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा मिल रहा है और यह तकनीक शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, उद्योग सहित अनेक क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रही है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ने क्लिष्ट चीजों को आसान बना दिया है।