जापान के राजदूत ओनो केईची ने राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की भेंट

जापान के राजदूत ओनो केईची ने राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की भेंट

देहरादून। जापान के राजदूत ओनो केईची ने बुधवार को लोक भवन में उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जापान दूतावास में थर्ड सेक्रेटरी काकुता नानामी भी उपस्थित रहीं।

भेंट के दौरान राज्यपाल एवं जापान के राजदूत के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर दोनों पक्षों ने आपसी संवाद और विचारों का आदान-प्रदान किया।

शिष्टाचार भेंट के उपरांत जापान के राजदूत एवं उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन परिसर स्थित बोनसाई गार्डन का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गार्डन में संरक्षित विभिन्न प्रजातियों के बोनसाई पौधों, उनकी आकर्षक कलात्मक संरचना और संरक्षण की व्यवस्था का अवलोकन किया। जापान के राजदूत ने बोनसाई गार्डन की सुंदरता एवं वहां संरक्षित पौधों की विविधता की सराहना की।