दिल्ली पहुंचे लालू यादव, कहा; हमारा लक्ष्य भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकना

दिल्ली पहुंचे लालू यादव, कहा; हमारा लक्ष्य भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकना

लालू यादव पटना से शनिवार को दिल्ली पहुंचे। लालू यादव ने दिल्ली पहुंचकर कहा है कि विपक्ष को एकजुट करने के लिए हर कोशिश करेंगे। रविवार को वे नीतीश कुमार के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकना है। इसके लिए रविवार को तीनों नेताओं की मुलाकात के दौरान रणनीति बनाई जाएगी