कवर्धा में बडा हादसा, गड्ढे में गिरी पिकअप, 18 लोगों की मौत

कवर्धा में बडा हादसा, गड्ढे में गिरी पिकअप, 18 लोगों की मौत

कवर्धा, जिले में सोमवार को बडा हादसा हो गया। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाले सभी मजदूर थे और तेंदूपत्ता तोड़कर लौटकर रहे थे तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और हादसा हो गया। 

हादसे की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पिकअप में सवार थे 22 मजदूर, ज्यादातर मृतक बैगा आदिवासी

जानकारी के अनुसार घटना कूकदूर थाना क्षेत्र में हुई है। एक पिकअप में सवार होकर 22 से ज्यादा ग्रामीण तेंदुपत्ता तोड़ने गए हुए थे। तेंदूपत्ता तोड़कर वापस आने के दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया और 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार सभी लोग कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है मरने वालों में 16 महिलाओं और दो पुरूष शामिल है। ज्यादातर मृतक बैगा आदिवासी हैं।

हादसे पर सीएम साय ने जताया दुख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे में दुख जताया है। उन्होंने कहा- कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के मौत एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। सीएम ने घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट