मंत्री पटेल ने बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ पर हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता की

मंत्री पटेल ने बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ पर हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता की

भोपाल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम और भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को भिण्ड में "हम होंगे कामयाब" पखवाड़े के अन्तर्गत बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ पर हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने घरेलू हिंसा से बचाव और जेंडर असमानता उन्मूलन पर तैयार सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी भी ली।

मंत्री पटेल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राजय सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केवल पखवाड़े तक ही सीमित न रहे। हमारी मानसिकता में हमेशा महिलाओं के लिए बराबरी का दर्जा, सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण की भावना होनी चाहिए। इस अवसर विधायक, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर और जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार