मप्र विधानसभा को मानसून सत्र 11 से, विधानसभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

मप्र विधानसभा को मानसून सत्र 11 से,  विधानसभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

 भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। मानसून सत्र के पहले विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में मानसून सत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता शामिल होंगे। यह बैठक 10 जुलाई यानी कल शाम को विधानसभा के सम्मेलन कक्ष में बैठक होगी।
बता दें कि, मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 10 जुलाई से शुरू होने वाला था, लेकिन सरकार की लाड़ली बहना योजना के दूसरे माह की किस्त कार्यक्रम के चलते 10 जुलाई को सरकार की ओर से विधानसभा का मानसून सत्र 11 जुलाई से बुलाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसलिए इसे बदलकर 11 जुलाई से आयोजित किया गया है। विधानसभा मानसून सत्र 11 जुलाई को शुरू होगा और 15 जुलाई तक चलेगा। इन पांच दिनों में पांच बैठकें होंगी।

सीएम ने मानसून सत्र को लेकर मंत्रियों की बैठक
रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मानसून सत्र को लेकर सीएम हाउस में बैठक की। बैठक में सीएम ने सभी मंत्रियों को पूरी तैयारी के साथ आने को कहा है। मंत्री विधानसभा के अंतिम सत्र में तथ्य और तर्कपूर्ण ढंग से प्रश्नों के उत्तर, विधानसभा में प्रश्नों के उत्तर में सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भी शामिल करने के निर्देश दिए है। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि उत्तर ठीक ढंग से तैयार कर भेजें। इस बैठक में बताया गया कि तारांकित, अतारांकित प्रश्नों के जवाब भेजे गए। ध्यानाकर्षण और संभावित प्रश्नों के उत्तरों की तैयारी भी पूरी रखने के निर्देश दिए गये हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट