लोकसभा चुनाव में NDA जीत सकती है 393 सीटें, जानिए ओपिनियन पोल के अनुसार किसे मिल सकती है कितना सीट

लोकसभा चुनाव में NDA जीत सकती है 393 सीटें,  जानिए ओपिनियन पोल के अनुसार किसे मिल सकती है कितना सीट

नई दिल्ली, लोकसभा चुनाव में इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल के अनुसार इस बार पीएम मोदी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कुल 543 लोकसभा सीटों में से 393 सीटें जीत सकता है। इसमें भाजपा को अकेले 343 सीटें जीतने का अनुमान है। वहीं विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाली I.N.D.I.A. गठबंधन  (तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर) 99 सीटें जीत सकता है। जबकि तृणमूल कांग्रेस, वाईएसआर कांग्रेस, तेलुगु देशम पार्टी, बीजू जनता दल और निर्दलीय सहित अन्य दलों को बाकी 51 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टीवी न्यूज चैनल पर प्रसारित किया गया ओपिनियन पोल का विवरण। देश की सभी 543 सीटों पर 1 से 13 अप्रैल के बीच कुल 1,22,175 लोगों की राय ली गई। इनमें 62,350 पुरुष और 59,825 महिलाएं थीं।

किस पार्टी को मिल सकती है कितनी सीटें

बीजेपी को 343, कांग्रेस को 40, तृणमूल कांग्रेस को 19, डीएमके को 17, जेडीयू को 12, टीडीपी को 12, आम आदमी पार्टी को 8, सपा को 4 और अन्य को 88 सीटें मिल सकती हैं।

इन राज्यों में सभी सीटें जीत सकती है भाजपा

ओपिनियन पोल के अनुसार भाजपा गुजरात की सभी 26 सीटें जीत सकती है। राजस्थान की सभी 25 सीटों, छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों, दिल्ली की सभी सात सीटों, उत्तराखंड की सभी पांच सीटों और हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर जीतने जा रही है। वहीं, बीजेपी मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटों और हरियाणा की 10 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।

उप्र की 80 में से 76 सीट जीतेगी एडीए

भाजपा उप्र की कुल 80 में से वह 72 सीटें जीत सकती है, उसके गठबंधन सहयोगी आरएलडी और अपना दल दो-दो सीटें जीत सकते हैं, बाकी चार सीटें समाजवादी पार्टी को मिल सकती हैं। यूपी में कांग्रेस और बीएसपी दोनों को एक भी सीट मिलने की संभावना नज़र नहीं आ रही है। भाजपा की सबसे शानदार जीत उत्तर प्रदेश में होने जा रही है।

भाजपा को यहां मिल सकती है उल्लेखनीय जीत 

वो राज्य जहां भाजपा उल्लेखनीय जीत हासिल कर सकती है। बिहार (40 में से 17), झारखंड (14 में से 12), कर्नाटक (28 में से 21), महाराष्ट्र (48 में से 29), ओडिशा (21 में से 10), असम (14 में से 11) और पश्चिम बंगाल (42 में से 23)।

क्षेत्रीय दलों को मिलने वाली अनुमानित सीटें

तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में 19 सीटें जीत सकती है। डीएमके तमिलनाडु में 17 सीटें जीत सकती है। वाईएसआर कांग्रेस 10 सीटें जीत सकती है। टीडीपी 12 सीटें जीत सकती है और बीजू जनता दल ओडिशा में 21 में से 11 सीटें जीत सकती है।

पोल अनुमानों का राज्यवार ब्यौरा

राज्य       कुल सीटें पार्टीवार सीटें
आंध्र प्रदेश 25 वाईएसआरसीपी 10, टीडीपी 12, बीजेपी 3
अरुणाचल प्रदेश 2 भाजपा 2
असम         14 भाजपा 11, एआईयूडीएफ 1, कांग्रेस 1, अन्य 1
बिहार         40 भाजपा 17, जेडी-यू 12, राजद 4, LJP(R) 3, HAM 1, कांग्रेस            2, CPI-ML 1
छत्तीसगढ़ 11 भाजपा 11
गोवा         2 भाजपा 2
गुजरात         26 भाजपा 26
हरियाणा         10 भाजपा 8, कांग्रेस 2
हिमाचल प्रदेश 4 भाजपा 4
झारखंड         14 भाजपा 12, आजसू 1, जेएमएम 1
कर्नाटक         28 भाजपा 21, JD-S 2, कांग्रेस 5
केरल         20 यूडीएफ 11, एलडीएफ 6, एनडीए 3 (ब्रेकअप - कांग्रेस 8, 
                        सीपीआई-एम 5, भाजपा 3, केसी-एम 1, आईयूएमएल 2, 
                        आरएसपी 1)
मध्य प्रदेश 29 भाजपा 28, कांग्रेस 1
महाराष्ट्र        48 भाजपा 29, शिव सेना-यूबीटी 6, एनसीपी (अजित) 2, शिव 
                        सेना-शिंदे 7, एनसीपी-शरद 2, कांग्रेस 1, अन्य 1
मणिपुर        2 भाजपा 1, कांग्रेस 1
मेघालय        2 एनपीपी 1, कांग्रेस 1
मिजोरम        1 जेडपीएम 1
नागालैंड        1 एनडीपीपी 1
ओडिशा       21 बीजेडी 11, भाजपा 10
पंजाब       13 AAP 8, कांग्रेस 1, भाजपा 3, शिअद 1
राजस्थान        25 भाजपा 25
सिक्किम        1 SKM 1
तमिलनाडु       39 DMK 17, AIADMK 4, भाजपा 4, कांग्रेस 8, अन्य 6
तेलंगाना       17 कांग्रेस 8, भाजपा 6, BRS 2, AIMIM 1
त्रिपुरा        2 भाजपा 2
उत्तर प्रदेश      80 भाजपा 72, एनडीए सहयोगी आरएलडी 2, अपना दल 2, एसपी 
                        4, कांग्रेस 0, बीएसपी 0
उत्तराखंड         5 भाजपा 5
पश्चिम बंगाल 42 तृणमूल कांग्रेस 19, भाजपा 23, कांग्रेस 0, लेफ्ट फ्रंट 0
अंडमान निकोबार 1 भाजपा 1
चंडीगढ़         1 भाजपा 1
दादरा नगर हवेली 1 भाजपा- 1
दमन-दीव         1 भाजपा- 1
जम्मू और कश्मीर 5 भाजपा 2, नेशनल कॉन्फेंस 3, कांग्रेस 0, पीडीपी 0
लद्दाख         1 भाजपा 1
लक्षद्वीप         1 कांग्रेस 1
दिल्ली         7 भाजपा 7
पुड्डुचेरी         1 
भाजपा           1

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट