PM मोदी ने रक्षा-बंधन पर बहनों को दी बड़ी सौगात, घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में 200 रू. की कटौती: मुख्यमंत्री

PM मोदी ने रक्षा-बंधन पर बहनों को दी बड़ी सौगात, घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में 200 रू. की कटौती: मुख्यमंत्री

भोपाल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा-बंधन के पावन पर्व पर देश की सभी बहनों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के मूल्य में 200 रुपए की कटौती करने के साथ कई बड़ी सौगातें दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति उनका आभार माना है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा सभी उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर के मूल्य में 200 रुपए की कटौती का फैसला नेतृत्व की संवेदनशीलता तथा सहृदयता को दर्शाता है। यह राहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मार्च, 2023 में प्रदान की गई 200 रुपए की सब्सिडी के अतिरिक्त होगी। इस प्रकार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की लाभार्थी लगभग 10 करोड़ 35 लाख बहनों को 700 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। साथ ही उज्ज्वला योजना में बहनों को 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन देने की मंजूरी भी दी गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इन अभूतपूर्व निणर्यों के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री मोदी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट