शनिवार को पीएम मोदी इसरो के वैज्ञानिकों से करेंगे मुलाकात

शनिवार को पीएम मोदी इसरो के वैज्ञानिकों से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण अफ्रीका और यूनान की यात्रा से लौटने के तुरंत बाद शनिवार सुबह बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के उपग्रहों के प्रक्षेपण और निगरानी के लिए बने केन्द्र इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क का दौरा करेंगे। 

सुबह करीब सवा सात बजे पहुंचेंगे
पीएम मोदी इसरो के कमान केन्द्र में सुबह करीब सवा सात बजे पहुंचेंगे। पीएम मोदी वहां चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े इसरो वैज्ञानिकों से मुलाकात कर उनसे बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री को वहां चंद्रयान-3 मिशन की अब तक की गतिविधियों और नतीजों से अवगत कराया जाएगा।

सफलतापूर्वक अपना काम कर रहा है चंद्रयान-3 मिशन 
चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक अपना काम कर रहा है। विक्रम लैंडर से उतरने के बाद रोवर प्रज्ञान अब तक आठ मीटर चांद पर चहलकदमी कर चुका है। इसरो ने बताया है कि यान के सभी मानक पूरी तरह से काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर लैंडर विक्रम को चांद के दक्षिण ध्रुव में सफलतापूर्वक उतारा था। इस ऐतिहासिक क्षण के सीधे प्रसारण को पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग से देखा और संबोधित किया था।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट