कृषि और आयुर्वेद के क्षेत्र में इन्वेस्ट करेगा पतंजलि ग्रुप
फूड प्रोसेसिंग, आईटी और सोलर में इन्वेस्ट करेगा पतंजलि ग्रुप
भोपाल, भोपाल में GIS 2025 के उद्घाटन के पहले विदेशी कंपनियों के साथ-साथ कई देशी कंपनियों के डेलिगेट्स भी पहुंचे हैं। इसमें पतंजली कंपनी की ओर आचार्य बालकृष्ण पहुंचे उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पतंजलि की कई सारी यूनिट मध्य प्रदेश में है। पतंजलि के बालकृष्ण ने कहा कि, मध्य प्रदेश में काफी संभावना है। बालकृष्ण ने कहा कि हम विशेष रूप से कृषि और आयुर्वेद के क्षेत्र में इनवेस्ट करेंगे। इसके अलावा वेलनेस और आईटी के क्षेत्र में बहुत सारा काम करने की बात कही। बाल कृष्ण ने कहा कि मध्य प्रदेश में उद्योग की बहुत संभावनाएं हैं। यहां बहुत सारे प्राकृतिक साधन हैं। लोगों में भावनाएं हैं। पतंजलि पहले से यहां बड़े पैमाने पर काम कर रहा है। देश का संभवत सबसे बड़ा सोया प्रोसेसिंग का काम पतंजलि एमपी में कर रहा है। 5 लाख टन सोयाबीन को प्रोसेस करते हैं। अगर किसानों से जुड़ा कोई उद्योग लगते हैं तो इसे सोच के साथ हम की किसानों की आय में वृद्धि तो समृद्धि इस भाव के साथ हम काम कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में इसकी बहुत संभावना है तो पतंजलि की यूनिट यहां काम कर रही है। हम इसको और एक्सपैंड करने वाले हैं। बढ़ाने वाले है। भविष्य में हम फूड प्रोसेसिंग आईटी और सोलर में इन्वेस्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि 50 हजार से ज्यादा किसान हमसे जुड़े हुए हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
