राजस्थान में भजनलाल सरकार पर जनता का भरोसा कायम, विकास कार्यों से बढ़ा विश्वास

राजस्थान में भजनलाल सरकार पर जनता का भरोसा कायम, विकास कार्यों से बढ़ा विश्वास

2,436 वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के परिणाम ने आज एक पिफर बता दिया राजस्थान की जनता का सीएम भजनलाल पर भरोसा कायम है। राजस्थान नगर निकाय के 9,900 वार्डों के नतीजों में BJP ने 4,026 वार्डों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 3,438 वार्ड आए हैं, जबकि 2,436 वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने 309 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका) के लिए दो चरणों में निकाय चुनाव कराए थे। अब नतीजों का ऐलान हो गया है. जिसमें बीजेपी ने बढ़त बना ली है। 9,900 वार्डों के नतीजों में BJP ने 4,026 वार्डों  पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस के खाते में 3,438 वार्ड आए हैं।
9 सितंबर 2026 को पहले चरण के चुनाव कराए गए थे। इस दौरान 162 निकायों के लिए मतदान हुआ था। इसके बाद 11 सितंबर 2026 को दूसरे चरण में 147 निकायों के लिए मतदान कराए गए। इस चरण में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर जैसे राज्य के प्रमुख नगर निगम शामिल थे।

दोनों चरणों को मिलाकर कुल 10,167 वार्डों के लिए वोट डाले गए। अब सोमवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद 21 सितंबर 2026 को महापौर (मेयर), नगर परिषद सभापति और नगरपालिका चेयरमैन पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।