राजस्थान सरकार ने गौशालाओं के अनुदान राशि में की वृद्धि

राजस्थान सरकार ने गौशालाओं के अनुदान राशि में की वृद्धि

जयपुर। गोपालन और पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत गौशालाओं में संधारित गौवंश के अनुदान में 10 प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। यह वृद्धि अक्टूबर माह से लागू होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौवंश संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। कुमावत ने कहा कि कि गौशालाओं को मिल रहे अनुदान में वृद्धि से गौशाला प्रबंधकों को लाभ मिलेगा साथ ही गौवंश को भी सहज सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उल्लेखनीय है कि एक अक्टूबर से बढ़ने वाली अनुदान राशि के तहत बड़े गौवंश के लिए 40 रुपये के स्थान पर 44 रुपये और छोटे गौवंश के लिए 20 रुपये के स्थान पर 22 रुपये का अनुदान प्रतिदिन दिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट