मेटा इंडिया की नई वाइस प्रेसिडेंट होंगी संध्या देवनाथन, अजीत मोहन की जगह लेंगी

मेटा इंडिया की नई वाइस प्रेसिडेंट होंगी संध्या देवनाथन, अजीत मोहन की जगह लेंगी

नइ दिल्ली, फेसबुक की पैरेंट मेटा ने संध्या देवनाथन को अपने भारतीय कारोबार का नया हेड और वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। देवनाथन 1 जनवरी, 2023 को अपना पद संभालेंगी। संध्या डैन नियरी को रिपोर्ट करेंगी, जो एपीएसी रीजन के लिए मेटा के वाइस प्रेसिडेंट हैं। संध्या, अजीत मोहन की जगह लेंगी। देवनाथन 2016 से मेटा से जुड़ी हैं, और सिंगापुर और वियतनाम के कारोबार को बढ़ाने में कंपनी की मदद कर रहीं थीं। इसके अलावा वो दक्षिण पूर्व एशिया में कंपनी द्वारा ई-कॉमर्स से जुड़ी शुरुआत के लिए भी काम कर रहीं थीं। फिलहाल संध्या मेटा एक कार्यकारी प्रायोजक (एग्जीक्यूटिव स्पॉन्सर) भी हैं, और गेमिंग इंडस्ट्री प्ले फॉरवर्ड की ग्लोबल लीड के तौर पर काम संभाल रही हैं। इसके अलावा, वह पेपर फाइनेंशियल सर्विसेज के वैश्विक बोर्ड में भी हैं।

इसे भी देखें

15 महीनों तक रामलला को वेद मंत्र सुनाएंगे महाराष्ट्र के वैदिक विद्वान

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट