राष्ट्रपति मुर्मु के ग्वालियर के कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने ली जानकारी

राष्ट्रपति मुर्मु के ग्वालियर के कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने ली जानकारी

भोपाल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 13 जुलाई को राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मु के ग्वालियर के कार्यक्रमों की व्यवस्थाएँ उत्कृष्ट हों। मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के ग्वालियर आगमन की व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे थे।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ग्वालियर में एच.एच. महाराजा सर जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम जय विलास पैलेस जायेगी और एबीवी-आईआईआईटीएम ग्वालियर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों की अच्छी ब्रांडिंग की जाए। सुरक्षा व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। साफ-सफाई और स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाएँ उत्तम हों। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ग्वालियर और अन्य अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट