मुख्यमंत्री की अनुशंसा को राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को (21 जुलाई) सांय काल में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को मंत्री परिषद के सदस्य श्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की अनुशंसा की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री श्री गहलोत की इस अनुशंसा को तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया है।