पशुपालन मंत्री ने सुमेरपुर में पीएमविद्यालय के विद्यार्थियों को किया सम्मानित

पशुपालन मंत्री ने सुमेरपुर में पीएमविद्यालय के विद्यार्थियों को किया सम्मानित

जयपुर। पाली जिले के पीएमराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुमेरपुर का वार्षिकोत्सव एव पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

समारोह में मंत्री कुमावत ने विद्यार्थियों  के जीवन जीने के गुर व जीवन में माता पिता व गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने बोर्ड कक्षाओं में प्रथम, ‌द्वितीय, तृतीय, स्थानीय परीक्षा में प्रथम आने वाले एवं विद्यालय की सह शैक्षिक गतिविधियों में श्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
  इस मौके पर सरस डेयरी पाली के अध्यक्ष प्रतापसिंह बिठिया सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।