अभिकरण, संस्थान, मंडल के अध्यक्षों को केबिनेट मंत्री का दर्जा

अभिकरण, संस्थान, मंडल के अध्यक्षों को केबिनेट मंत्री का दर्जा

भोपाल : भोपाल, राज्य शासन ने प्रदेश के अभिकरण, संस्थान और मंडल के चार अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में मंगलवार शाम को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, मध्यप्रदेश राज्य विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जाति अभिकरण के अध्यक्ष बाबूलाल बंजारा, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष भरतदास बैरागी, मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष हेमंत तिवारी और मप्र शहरी एवं ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल (संबल) के अध्यक्ष सुल्तान सिंह शेखावत को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।.....देखें सूची