मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से परिवहन सेवाओं का हो रहा निरंतर विस्तार 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से परिवहन सेवाओं का हो रहा निरंतर विस्तार 

क्षेत्रीय सम्पर्क होगा सुदृढ़, कई जिलों में यात्रियों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा 

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से प्रदेश में परिवहन सेवाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के आग्रह पर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तीन नई रेल गाड़ियों के परिचालन को मंजूरी दी है। 

इस स्वीकृति के अनुसार भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस (वाया कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी एवं भरतपुर), हरिद्वार ओखा एक्सप्रेस (वाया अलवर, जयपुर, अजमेर एवं आबू रोड) और हरिद्वार वेरावल एक्सप्रेस (वाया अलवर, जयपुर, अजमेर एवं आबू रोड) का परिचालन किया जाएगा। 
नई रेल गाड़ियों के परिचालन से प्रदेश में क्षेत्रीय संपर्क सुदृढ़ होगा जिससे कई जिलों में यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।