दुनियाभर से दो-तिहाई वन्यजीव आबादी खत्म: वर्ल्ड वाइल्ड फंड की रिपेार्ट

दुनियाभर से दो-तिहाई वन्यजीव आबादी खत्म: वर्ल्ड वाइल्ड फंड की रिपेार्ट

नई दिल्ली।साल 1970 से लेकर अब तक दुनियाभर से दो-तिहाई वन्यजीव आबादी खत्म हो चुकी है। यानी 69 प्रतिशत जंगली जीव (जानवर और पेड़-पौधे) धरती और समुद्र दोनों से गायब हो चुके हैं। यह डरावनी रिपोर्ट दी है वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड ने। इसकी रिपोर्ट के मुताबिक इस बड़े और दुखद बदलाव के पीछे तीन बड़े कारण हैं, पहला- जलवायु परिवर्तन, दूसरा जंगलों का खत्म होना और तीसरा प्रदूषण। मजेदार बात ये है कि इंसान हर मिनट 27 फुटबॉल मैदान के बराबर जंगलों को साफ कर रहा है। उधर, समुद्र से आधे कोरल रीफ्स यानी मूंगे के पत्थर खत्म हो चुके हैं।

जमीन और समुद्र दोनों से जीव खत्म तो होंगे
ऐसी स्थिति में जमीन और समुद्र दोनों से जीव खत्म तो होंगे ही। क्योंकि इंसानों ने मौसम बदल दिया। उनके रहने की जगह बर्बाद कर दी। शहर बना दिए। प्रदूषण इतना कर दिया कि कई जीव तो जहरीली हवा, दुर्गंध वाली जमीन और सड़ी हुई नदियों की वजह से मर गए। जानवरों और पेड़-पौधों की लाखों प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर हैं। दिक्कत ये है कि इंसान अपने कपड़े, खाने, दवाओं के लिए इन जीवों का सर्वनाश करता जा रहा है। जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन में कंजरवेशन एंड पॉलिसी के डायरेक्टर एंड्र्यू टेरी ने कहा कि 69 फीसदी कमी आना बहुत खतरनाक गिरावट है।

सबसे ज्यादा गिरावट लैटिन अमेरिका और कैरिबियन देशों में
जंगली जीवों की आबादी में सबसे ज्यादा गिरावट लैटिन अमेरिका और कैरिबियन देशों में देखा गया है। पिछले पांच दशकों में यहां के कुल जंगली जीवों की आबादी में 94 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। ब्राजील के अमेजन में मिलने वाली पिंक रिवर डॉल्फिन की आबादी 1994 से 2016 के बीच 65 फीसदी कम हो गई।

तो धरती का तापमान तुरंत 0.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो जाएगा
मार्क ने कहा कि हमारे जंगल बढ़ते तापमान और प्रदूषण को नियंत्रित करते हैं। जिस हिसाब से उनकी कटाई हो रही है। प्रदूषण की वजह से तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में अगर सारे जंगल खत्म हो जाएंगे तो धरती का तापमान तुरंत 0.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो जाएगा। लेकिन हम हर साल पुर्तगाल के बराबर जंगल खो रहे हैं। इससे कार्बन उत्सर्जन बढ़ता है। सूखा बढ़ता है। बाढ़ और मिट्टी के कम होने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। जिसकी वजह से जंगली जीवों के साथ-साथ इंसान भी खतरे में आ जाता है।

इसे भी देखें

शिवराज सरकार बुजुर्गों को हवाई जहाज से कराएगी तीर्थ यात्रा

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट