मामा तुम्हारी जिंदगी को बेहतर बनाएगा, कुछ गड़बड़ी हो तो बताते रहना: मुख्यमंत्री

मामा तुम्हारी जिंदगी को बेहतर बनाएगा, कुछ गड़बड़ी हो तो बताते रहना: मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को जनसेवा मित्रों से संवाद किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि आप लोग मेरी आंख-कान हो। जो जमीन पर चल रहा है उसकी सच्चाई बताते रहना, ताकि मुझे गड़बड़ी का पता चल सके और मैं तत्काल एक्शन लूंगा। सीएम ने कहा, तुम लोगों की जिंदगी बेहतर बनाओ, तुम्हारी जिंदगी को बेहतर बनाने का काम मैं, तुम्हारा मामा करेगा।
सीएम ने कहा कि छह माह पहले चयनित युवाओं ने बेहतर काम किया। नए युवा भी जुड़े। एमपी में इतिहास रचेंगे। स्वामी विवेकानंद कहते थे कि तुम अंत शक्ति के अंबार हो, आप आपने आपको दीनहीन नहीं समझना। कभी कमजोर मत पडऩा। ऐसा कोई काम नहीं जो हम और आप नहीं कर सकते। अपने आपको जानना होगा। खुद को पहचानना होगा। एमपी के विकास में सहभागी बन नया इतिहास रचना होगा।

सीएम ने दिया युवाओं को टिप
सीएम ने कहा, आपको मानसिक और शारीरिक फिट रहना होगा। प्रतिदिन योगा भी करना होगा। गंभीरता भी रखनी होगी। सीएम ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप वैचारिक ज्ञान प्राप्त करें। अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे के लिए काम कीजिए।

युवाओं को दिए सफलता के चार मंत्र
सीएम ने कहा, पंचायत में लगातार घूमते रहिए। लाभार्थियों से अच्छा व्यवहार करें। सबसे अच्छा बोलें। सीने में आग के तहत अपने काम के लिए तडफ़ होना चाहिए। मैं 24 में से 18 घंटे काम करता हूं। देर रात सोता हूं लेकिन सुबह 5.30 बजे उठ जता हूं, ताकि एक-एक मिनट काम को दे सकू। काम करते समय कई बार अच्छे के साथ कड़वे अनुभव भी मिलते हैं, लेकिन तब हमेश शांत रहना होगा।

सीएम ने सुनाई एमपी की कहानी
सीएम ने कहा, एक जमाना था जब तुम छोटे थे, तब सडक़ें नहीं थी। तब दिग्गी राजा का राज था। 4 घंटे बिजली आती थी। बच्चे लालटेन में पढ़ाई करते थे। सिंचाई का कोई इंतजाम नहीं था। 11 हजार रुपए प्रति व्यक्ति आमदनी थी। एमपी बीमारू राज्य था हमने अब कई लाख किलीमीटर सडक़ें बनाईं। बिजली का उत्पादन में बढोतरी की। सिंचाई के साधनों में इजाफा किया। 11 हजार से 1 लाख 40 हजार प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। ग्रोथ रेट से लेकर विकास के तमाम मायनो में प्रदेश बदला है। प्रदेश को यहां नहीं छोडऩा है। अब देश में नहीं दुनिया में एमपी को नंबर 1 पर पहुंचना है। सीएम ने कहा, मैं गरीब और किसान परिवार से आता हूं। मैंने गरीबी देखी है। अनुभव के आधार पर कई योजनाओं को बनाया। अब प्रदेश के विकास के लिए जनता और आपके साथ मिलकर मेहनत कर रहा हूं। 13 अगस्त को एक योजना लॉच कर रहा हूं। जिसे मुख्यमंत्री सीखो और कमाओ योजना नाम दिया है। इसके तहत युवाओं को 8 हजार रुपए हर माह देंगे। 15 अगस्त तक 1 लाख रोजगार देंगे। एमपी के ऐसी योजनाओं के तहत काम किया जा रहा है, ताकि आपको रोजगार मिले। आप पैरों पर खड़े हो सकें। सीएम ने कहा, जब तक सरकारी तंत्र और जनता के बीच के ब्रिज नहीं बनता, तब तक काम सही नहीं हो पाता। अब आप सभी युवा ब्रिज का काम करेंगे। सीएम ने कहा, पहले कोख को कत्लखाना बनाया गया। हमने इस पर लगाम लगाई। बेटियों के लिए लाडली लक्ष्मी योजना, 50 फीसदी आरक्षण, जन्म से लेकर पूरे जीवन तक के लिए योजना बनाई। बहनों-बच्चियों को मजबूर और मजदूर नहीं रहने दूंगा। अब लाडली बहना योजना बनाई है। सीएम ने कहा, आप सभी की दी गई रिपोर्ट मेरे तक आती रहेगी। मैं एक्शन लूंगा। खामी दूर करने का काम किया जाएगा। एक बात और सुनो। अगली सरकार के भी यह योजना बंद नहीं होगी। सीएम मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र योजना निरंतर जारी रहेगी। तुम लोगों की जिंदगी बेहतर बनाओ, तुम्हारी जिंदगी को बेहतर बनाने का काम मैं, तुम्हारा मामा करेगा। मेरी जिंदगी प्रदेश के लिए समर्पित है। मैं तुम्हारा सहयोग मांगता हूं। हम सब मिलकर एमपी को बहुत आगे लेकर जाएंगे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट