केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने आमजन से घरों पर तिरंगा लगाने की कि अपील

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने आमजन से घरों पर तिरंगा लगाने की कि अपील

जयपुर। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं सांसद भूपेंद्र यादव एवं वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा को अलवर जिला स्थित जगन्नाथ मंदिर से तिरंगा लहराकर रवाना किया तथा तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता व देशभक्ति का संदेश दिया। उन्होंने जगन्नाथ महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। शहीद स्मारक पर केंद्रीय मंत्री यादव व वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री शर्मा ने शहीदों को पुष्प अर्पित किए। 

केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान आमजन की सहभागिता के साथ प्रदेशभर में आयोजित किया जा रहा है जो प्रगतिशील भारत, देश की संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने और जश्न मनाने के लिए भारत सरकार की ओर से की जाने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा झण्डा लगाकर राष्ट्रीय पर्व स्वाधीनता दिवस को हर्षोल्लास से मनाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा धरती मां को कृतज्ञता प्रकट करने हेतु विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड मां के नाम अभियान संचालित किया गया है जिसके तहत भूरासिद्ध स्थित मातृ वन में जनसहभागिता से विभिन्न प्रजातियों के 8 हजार पौधे लगाए गए है जिससे पर्यावरण संरक्षित होने के साथ-साथ शहरवासियों को शुद्ध वायु मिलेगी।

इस दौरान अलवर जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, नगर निगम के महापौर घनश्याम गुर्जर, पूर्व विधायक जयराम जाटव, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे। 

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट