रायबरेली में मील का पत्थर क्यों बना चर्चा का विषय, जानिए राहुल गांधी से क्या है संबंध

रायबरेली में मील का पत्थर क्यों बना चर्चा का विषय, जानिए राहुल गांधी से क्या है संबंध

रायबरेली, रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। रायबरेली में  ही कांग्रेस का गेस्ट हाउस है। कांग्रेस गेस्ट हाउस के पास सडक पर एक मील का पत्थर लगा है, जिसमें लिखा है 'वायनाड 2000 किमी'। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच इन पत्थरों को चुनावी 'तंज' के रूप में देखा जा रहा है। राहुल गांधी यहां से पारिवारिक विरासत को बचाने की जंग लड़ रहे हैं।

भुएमऊ में कांग्रेस का गेस्ट हाउस है

रायबरेली में ये पत्थर प्रयागराज राजमार्ग और परशदेपुर मार्ग पर भुएमऊ गांव के पास लगाए गए थे। भुएमऊ में कांग्रेस का गेस्ट हाउस है। गांधी परिवार यहीं रुकता है। इनका विडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने गलत तरीके से लगाए गए इन पत्थरों को हटा दिया।

वायनाड की दूरी बताने वाले पत्थर लगे!

कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी रायबरेली के साथ ही वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे है। पिछली बार अमेठी सीट से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उन्होंने वायनाड के साथ रायबरेली से भी दावेदारी की है। गौरतलब है कि रायबरेली से वायनाड की दूरी भी सड़क मार्ग द्वारा लगभग 2082 किलोमीटर है। इस प्रकार से जो माइलस्टोन लगाए गए हैं, उससे कहीं ना कहीं राहुल पर निशाना साधा गया है।

एक प्रकार से यह संदेश दिया जा रहा है कि रायबरेली से वायनाड जाने के लिए सड़क के रास्ते 2000 किलोमीटर का सफर ही बचा है। फिलहाल इस तस्वीर के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जनपद में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि, यह एक छोटी मानसिकता वाले लोगों का काम है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट