जिला पंचायत सदस्य 82 सरपंच समेत कुल 4100 ने थामा कांग्रेस का दामन

जिला पंचायत सदस्य 82 सरपंच समेत कुल 4100 ने थामा कांग्रेस का दामन
जिले की राजनीत में विधायक संजय शर्मा की शख्सियत और कद का अंदाजा उनकी बगावत के बाद भाजपाईयों को बखूबी होने लगा है। संजय शर्मा की कोशिशों और रणनीति के बाद कभी भाजपा ने तेंदूखेड़ा नगर पंचायत एवं चांवरपाठा जनपद पंचायत के अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों के पद पर निर्विरोध कब्जा किया था। इस दौरान संजय शर्मा ने यहां जिला पंचायत का एक वार्ड भी भाजपा को निर्विरोध जिताकर दिया था। अब ये सभी महाराज के साथ कांग्रेस में शामिल हो गये। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इनके अलावा युवा मोर्चा के तीन मंडल अध्यक्षों 82 सरपंचों मार्केटिंग सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत करेली के पूर्व अध्यक्ष समेत 4100 लोगों ने संजू महाराज के समर्थन में कांग्रेस ज्वाइन कर ली। संजय शर्मा द्वारा पार्टी छोडऩे के बाद जहां तेंदूखेड़ा भाजपा में सन्नाटा पसरा है वहीं अरसे बाद कांग्रेस कार्यालय मुशरान भवन की पुरानी रौनक वापस लौटी है। शुक्रवार को नगर समेत बरमान,  करेली में जगह-जगह संजय शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। brijesh dixit नरसिंहपुर। तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा के भाजपा छोडऩे के बाद जिस इम्पेक्ट की अटकलें लगाई जा रहीं थीं वह अब सामने आने लगा है। संजय शर्मा के आने के बाद अब तक 4100 अन्य लोगों द्वारा कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया गया था। भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वालों में नगर पंचायत तेंदूखेड़ा की अध्यक्ष श्रीमति माया कमलेश पुजारी एवं सभी पार्षद जनपद पंचायत चांवरपाठा की अध्यक्ष श्रीमति रामवती पटैल एवं सभी 15 सदस्य जिला पंचायत की सदस्य श्रीमति संध्या पटैल युवा मोर्चा के तीन मंडलों के अध्यक्ष अजय शर्मा तेंदूखेड़ा, अभिषेक रघुवंशी सिहोरा, अरविंद गूजर चौगान, मार्केटिंग सोसायटी करेली के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप रघुवंशी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जितेन्द्र कौरव, जनपद पंचायत की सदस्य श्रीमति दुर्गा तिवारी, 82 सरपंच समेत करीब 4100 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। शुक्रवार को संजय शर्मा एवं कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यालय मुशरान भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख लोगों को विधिवत सदस्यता दिलाई गई। इसके पूर्व अपने गृह ग्राम देवरी से निकले विधायक संजय शर्मा का बरमान, करेली समेत नरसिंहपुर में जगह-जगह स्वागत किया गया। गाडिय़ों के काफिलें और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मुशरान भवन में पहुंचे विधायक शर्मा का जिला कांग्रेस के नेताओं ने भव्य स्वागत किया। तेंदूखेड़ा ने दिया अभूतपूर्व स्नेह और सम्मान मुशरान भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये विधायक संजय शर्मा ने कहा कि मैं अपने मन की सुनकर कांग्रेस में आया हॅू और अब जनता जनार्दन के आर्शीवाद और कांग्रेस नेतृत्व के दिशा निर्देशन में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिये हर संभव प्रयास करूंगा। तेंदूखेड़ा और जिले के लोगों ने हमेंशा मुझे प्यार, स्नेह और सम्मान दिया है। मैंने भी विकास के लिये हर संभव प्रयास किये। जिससे क्षेत्र का विकास हुआ। किंतु पिछले कुछ महिनों से लगातार क्षेत्र के विकास की उपेक्षा मुख्यमंत्री कर रहे थे यही कारण है कि मेरा कांग्रेस में जाने का मन हुआ। श्री शर्मा ने कहा कि कांगे्रस में जाने की कहीं कोई शर्त नहीं रखी गई। पार्टी नेतृत्व जो निर्णय लेगा उसे स्वीकार किया जावेगा। मुझे संगठन द्वारा जो भी जिम्मेदारी चुनाव और उसके बाद दी जावेगी उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। पत्रकारो के प्रश्रों का उत्तर देते हुए श्री शर्मा ने कहा कि जिले की चारो सीट कांग्रेस के खाते में जायेगी और जनता जनार्दन के आर्शीवाद से प्रदेश में कांगे्रस की सरकार बनेगी। उन्होने कहा कि वे दो दशक के बाद अपने परिवार में आकर खुशी महसूस कर रहे हैं। श्री शर्मा ने विश्वास दिलाया कि वे कांग्रेस के सभी वरिष्ठ एवं युवा साथियों के सहयोग व मार्गदर्शन से पार्टी को मजबूत करेगें। उक्त मौके पर पूर्व मंत्री एन पी प्रजापति, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सुनील जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र पटैल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष लाखन सिंह पटैल, चंद्रशेखर साहू, नपा. करेली अध्यक्ष राजेन्द्र रघुवंशी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, भूपेश शर्मा, वरिष्ठ नेता मनोहर साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह गुमास्ता, पूर्व मंडी अध्यक्ष भगवान सिंह जाट, के अलावा बडी संख्या में कांगे्रस के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे। इसके पहले विधायक श्री शर्मा का शहर में अनेक स्थानों पर स्वागत सम्मान किया गया।