देवास। संस्था बंदगी प्रमुख सुनिल राधाकिशन सोलंकी ने बताया कि मंदसौर की अबोध बालिका के साथ हुए अनैतिक कृत्य से संपूर्ण राष्ट्र शर्मसार है। देश में इस तरह के अमानवीय दुष्कर्म दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इसी तारतम्य में संस्था बंदगी के सदस्यों द्वारा वहशीपन, ओछी मानसिकता एवं दरिंदगी का पुतला जलाया गया एवं न्याय प्रणाली तंत्र दुरूस्त करने की मांग की है।
सरकार एक तरफ महिलाओ एवं बेटियों के अधिकारों एवं सम्मान की बाते करती है फिर उनके सम्मान एवं सुरक्षा में इतनी लापरवाही क्यों। अत: इस तरह के कुकमियों को तुरंत फांसी एवं कठोर सजा दी जाए। पुतला दहन में संस्था के अनिल सोलंकी, विपिन मोर्य, प्रवीण श्रीवास्तव, जुनेद खान, अमन मीणा, मनोज सिंह चौैहान, सुरेश मोर्य, पंकज व्यास, सूरजसिंह, फरहान खान , अभिषेक यादव, अरूण चौहान, सचिन लोधी, शिव दुबे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था के दीपक बडोलया ने दी।