BHU में मेस में खाने को लेकर विवाद, आपस में भिड़े दो हॉस्टलों के छात्र

वाराणसी            
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में एक बार फिर माहौल अशांत होने का मामला सामने आया है. इस बार ये विवाद हॉस्टल में खाने को लेकर हुआ है. BHU कैंपस में मौजूद अय्यर हॉस्टल कैंटीन में बिड़ला हॉस्टल के कुछ लड़के खाना खाने आए थे, जहां उनकी अन्य छात्रों से बहस हो गई और मामला बढ़ता गया. कुछ छात्रों ने आरोप लगाया है कि जब दो-तीन छात्र अय्यर हॉस्टल पहुंचे तो उन्हें वहां से बाहर निकाल दिया गया. जिसके बाद बिड़ला हॉस्टल से कुल 50 छात्र वहां पर पहुंचे और अय्यर हॉस्टलों के छात्रों पर हमला बोल दिया.

बताया जा रहा है कि ये मसला काफी बड़ा होता चला गया. जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया. इस हंगामे के बाद अय्यर हॉस्टल के कई छात्र धरने पर बैठ गए. उनका कहना है कि दूसरे हॉस्टलों के छात्रों ने उनके हॉस्टल पर हमला किया है. जिसका वह विरोध कर रहे हैं.