कलेक्ट्रेट के समने भाजपा ने गाया वंदे मातरम्

कलेक्ट्रेट के समने भाजपा ने गाया वंदे मातरम्

कलेक्ट्रेट के समने भाजपा ने गाया वंदे मातरम्

कांग्रेस के राष्ट्र विरोधी निर्णय पर जताया विरोध

bjp-sang-vande-mataram-in-front-of-collectorate Syed Sikandar Ali मण्डला - सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर के समक्ष वंदे मातरम् गीत का गायन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष रतन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में विगत 14 वर्ष से चल रही वंदे मातरम् गायन की परंपरा को कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इशारे पर बंद किये जाने पर जिला मुख्यालय सहित नैनपुर, निवास एवं बिछिया के एस.डी.एम. कार्यालय के समक्ष विरोध दर्ज कराया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में फिर से तुष्टिकरण की नीती अपनाते हुये राष्ट्र गीत को बंद कराने का फैसला लिया। देश की अजादी के लिये वंदे मात्रम का घोष करते हुये भारत माता का वैभव गान करते हुये लाखो लोगो ने अपना बलिदान दिया है। वंदे मातर्म हमारी राष्ट्रीय चेतना की एक पहचान है परंतु प्रदेश मे कांग्रेस सरकार बनते ही राष्ट्र भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुँचाते हुये वंदे मातरम् गायन बंदकराने का राष्ट्र विरोधी फैसला लिया। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस जनहित एवं राष्ट्रहित के मुद्दो पर जब भी कोई गलत फैसला लेगी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता के लिये संघर्ष जारी रखेगी। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, पदधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।