जमकर चला सिंधिया का जादू
asish malviya
अशोकनगर। जिले में इस मर्तबा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को पटकनी देते हुए चारों खाने चित कर दिया है। मंगलवार को हुई विधानसभा चुनाव की मतगणना में जिले की तीनों विधानसभा सीटों अशोकनगर, मुंगावली,चंदेरी में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा का सूपडा साफ कर दिया है। अशोकनगर से कांग्रेस के जजपाल सिंह जज्जी, ने अपने निकटतम प्रतिद्विंदी भाजपा के लड्डूराम कोरी को 9706 मतों से करारी शिकस्त दी है। वहीं चंदेरी में कांग्रेस के गोपाल सिंह चौहान भाजपा के भूपेन्द्र द्विवेदी को 4202 मतो से पराजित किया है। इसके अलावा मुंगावली में भी कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह यादव ने भाजपा के केपी यादव को भी तकरीबन दो हजार मतो से हराया है।

जिले के इतिहास पर गौर किया जाये, तो अशोकनगर विधानसभा सदैव भाजपा के गड के रुप में पहचानी जाती रही है,लेकिन इस बार के परिणामों ने कांग्रेस के जजपाल सिंह जज्जी के पक्ष में जबरदस्त जीत दर्ज कराकर इस इतिहास को भी बदल दिया, तो वहीं उन्होंने अपने इतिहास का कायम रखा,क्योंकि श्री जज्जी एक चुनाव जीतकर दूसरा हारते है,ऐसे में गत विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद उन्होंने इस बार किसी प्रकार की कमी चुनाव के दौरान नही होने दी। जिसके कारण उनकी जीत सुनिश्चित हो सकी। वहीं जो लोग इस बात के दावे कर रहे थे,कि अशोकनगर भाजपा कभी नहीं हारती उनके दावे भी खोकले साबित हुए और श्री जज्जी ने शानदार जीत दर्ज की।
मुंगावली से बृजेन्द्र ने तोडा रिकार्ड :-यदि मुंगावली विधानसभा चुनावों के परिणामों पर विचार किया जाये, तो यहां से कोई भी वर्तमान विधायक दूसरी बार विधायक नहीं बना। ऐसे में इस बार के परिणामों ने सबको चौका दिया,क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह जहां उपचुनाव के दौरान जीत दर्ज कर चुके है,तो वहीं दूसरी और विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज करके नया इतिहास कायम किया है। इसी प्रकार चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चौहान भी कभी लगातार दूसरी बार नही जीते,लेकिन इस बार उन्होंने जीत दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
शाह के शो को सिंधिया ने दी मात:- यह पहला मौका था कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का विशाल रोड शो हो, और जिले की तीनों सीटे भाजपा ने हारी हो। वहीं दूसरी ओर गौर किया जाये,कि भाजपा की यह तमन्ना थी कि कांग्रेस के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने के लिये उनके गढ में कदम रखा,लेकिन सांसद को घेरने के लिये भले ही भाजपा ने सिंधिया को घेरने की कवायद जो शुरु की थी, वह कारगार साबित नही हुई और सिंधिया ने शाह को मात दी।
कब कौन हावी रहा:- जिले की तीनों विधानसभाओं में शुरुआती दौर से ही कांग्रेस हावी रही। यदि चंदेरी विधानसभा की बात करें,तो केवल चार राऊंड में ही भाजपा को बडत मिली,जो केवल 4,8,9 और 15वां राऊंड था। इसके अतिरिक्त भाजपा ने किसी राऊंड में बडत नही बनाई। इसी प्रकार अशोकनगर विधानसभा की बात करें तो केवल 6,7,8,9,12,17 और 20 राऊंडो में ही भाजपा को बढत मिली, इसके अतिरिक्त भाजपा को सभी चरणों में हार का सामना करना पडा। सबसे अधिक कस्मकस मुंंगावली विधानसभा में देखने को मिली,जिसमें जहां शुरुआती दौर में कांग्रेस आगे रही तो अंतिम चरणों में कांग्रेस खेमे में एक बार तो मायूशी छा गई। दरअसल मुंगावली में 5,10,12,13,14,16 और17 में ही जीत पाई। इसके अतिरिक्त भाजपा सभी चरणों में हारी।
खास खास:-
. अशोकनगर से जजपाल सिंह 9706 से विजयी।
. चंदेरी से गोपाल सिंंह चौहान 4202 से जीते।
. मुंगावली से बृजेन्द्र सिंह यादव --- से जीते।
. करीब तीन दशक बाद अशोकनगर में कांग्रेस की विजय।
. जिले की तीनों विधानसभाओं से भाजपा का सूपडा साफ।
. पूरी मतगणना में बैकफुट पर रही भाजपा ।
. मतगणना पूरी होने से पहले मैदान छोड गये भाजपा प्रत्याशी।
. अमित शाह का रोड नही आया काम ।
. जमकर चला सिंधिया का जादू ।
. क्षेत्र की जनता की मांग सिंधिया बने सीएम ।
. चुनावी रणनीति में भाजपा पूरी तरह फेल ।
अशोकनगर विधानसभा
राउंड जजपाल जज्जी लड्डूराम अंतर
01- 4495 2369 2126
02- 3845 3185 660
03- 3636 2417 1219
04- 3677 2372 1305
05- 3343 2863 480
06- 2679 3002 323*
07- 3474 3923 449*
08- 2698 4199 1501*
09- 3911 4221 310*
10- 3970 3338 632
11- 3840 2604 1236
12- 2906 3016 110*
13- 3576 3141 435
14- 3170 2986 184
15- 2825 2098 727
16- 3743 2052 1691
17- 2666 2732 66*
18- 3562 2287 1275
19- 3076 2323 753
20- 356 554 198*
योग- 65448 55742 9706
--------------------------------
चंदेरी विधानसभा
राउंड गोपाल सिंह भूपेंद्र द्विवेदी अंतर
01- 3247 2602 645
02- 2577 2542 35
03- 2212 1869 343
04- 1802 2223 421*
05- 2619 2250 369
06- 1981 1703 278
07- 3384 1896 1488
08- 2441 3476 1035*
09- 2633 4520 1887*
10- 2143 1651 492
11- 1898 1835 63
12- 3186 2332 854
13- 4063 2671 1392
14- 3548 3153 395
15- 3571 4192 621*
16- 2956 1319 1637
17- 704 529 175
योग-44965 40763 4202
---------------------------------------------
मुंगावली विधानसभा
राउंड बृजेंद्र सिंह केपी यादव अंतर
01- 3963 2046 1917
02- 2624 1887 737
03- 2759 1909 850
04- 2978 2477 501
05- 2965 3060 95*
06- 3098 2959 139
07- 2482 2418 64
08- 2675 2197 478
09- 3287 2485 802
10- 2459 3644 1185*
11- 3606 3213 393
12- 3452 3584 132*
13- 2726 3377 651*
14- 2970 3739 769*
15- 3017 2555 462
16- 2341 3096 755*
17- 2512 2727 215*
18- 2500 2313 187
19- 2142 2816 674