BSC-MSC नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि बदली, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई
रायपुर
चिप्स के छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के दो सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण बीएससी और एमएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा की ऑन लाईन आवेदन की तिथि में बदवाल कर दिया गया है. प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन की तिथि आगे बढ़ा दी गई है. अब परीक्षार्थी एक सप्ताह ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं. अब परीक्षार्थी 12 मई को रात 12 बजे से पहले तक अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. पहले ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 5 मई तक ही थी. मालूम हो कि इस खराबी के चलते पीईटीऔर पीपीएचटी की परीक्षा भी स्थगित करनी पड़ी थी.
बता दें कि चिप्स के सिविल लाइन्स स्थित स्टेट डेटा सेंटर में व्यापमं के दो सर्वर सहित डिजिटल सचिवालय के सर्वर में एक मई को आई तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया है. चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के दो सर्वर में आई तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया है. फिलहाल सभी सर्वर यथावत स्थिति में आ चुके हैं, और इनसे सुचारू रूप से कार्य प्रारंभ किया जा चुका है. अब तकनीकी खराबी दूर करने के बाद अभी तक व्यापमं के सर्वर से 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश-पत्र डाउनलोड तथा आवेदन किया है. अभी सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारणों का परीक्षण किया जा रहा है.
bhavtarini.com@gmail.com 
